पत्रकार यूनियन सितारगंज,शक्तिफार्म,नानकमत्ता इकाई में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चरनसिंह सरारी, महामंत्री विक्की मंडल,कोषाध्यक्ष प्रवेश राणा को बनाया गया।
09 जून, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की सितारगंज, शक्तिफार्म,नानकमत्ता इकाई की बीते शनिवार को जिला अध्यक्ष राजीव चावला की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।बैठक में पत्रकारों के हितों तथा अहितो को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।इसके उपरांत श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की सितारगंज, शक्तिफार्म,नानकमत्ता इकाई की कार्यकारणी का गठन किया गया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला एवं प्रदेश प्रवक्ता अवतार सिंह बिष्ट की उपस्थिति एवं दिशा निर्देश पर पी०डब्ल्यू०डी० गेस्ट हाउस सितारगंज में हुई बैठक मे सर्वसम्मति से नई कार्यकारणी का गठन करते हुए चरन सिंह सरारी को अध्यक्ष , विक्की मंडल महामंत्री, प्रवेश राणा कोषाध्यक्ष, तनवीर अंसारी, नवीन भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष,गुरनाम सिंह, अश्वनी दीक्षित उपाध्यक्ष, मनोज हालदार, हरिमोहन राणा ,राजेश कुमार खन्ना सचिव मनोनीत किए गए। बिट्टू अंसारी, अमर सिंह यादव,विक्की चौधरी, मनोज राय ,एहसान अंसारी, संरक्षक बनाए गए।
जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने मनोनीत पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई देते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की सक्रियता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की प्रत्येक महीने नियमित रूप से पत्रकार यूनियन की बैठक आयोजित की जाए।जिसमे पत्रकारो के हितो तथा अहितो की लड़ाई को लेकर चर्चा हो ओर पत्रकारों के उत्पीड़न पर संगठित होकर लड़ा जा सके।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो एवं सदस्यों को बधाई दी।