-->

search ad

एस०एम०पब्लिक स्कूल में नव छात्र संसद का किया गया गठन।

एस०एम०पब्लिक स्कूल में नव छात्र संसद का किया गया गठन।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) एस०एम० पब्लिक स्कूल सितारगंज में आज शैक्षिक सत्र 2025 -26 के लिए छात्र संसद का गठन किया गया, जिसमें  हेड बॉय और हेड गर्ल गर्ल्स के पद के लिए रनजोत  सिंह और स्मित कौर को चुना गया। इनके साथ ही साथ 22 पदों पर  छात्र-छात्राओं का चयन हुआ,  जिसमें गर्ल डिसिप्लिन इंचार्ज और बाय डिसिप्लिन इंचार्ज के पद पर हरमन दीप कौर व उज्जवल कुमार सिंह, कल्चरल कैप्टन तनिष्का,हेमा शाह और निशा चौहान स्पोर्ट्स  कैप्टन दक्ष कोठियारी,अनाबिया और मनराज सिंह,इको क्लब कैप्टन के लिए अर्श प्रीत कौर और शिखा, लिटरेरी कैप्टन के लिए ऋतिक कुमार सिंह और तरन प्रीत कौर, अहिंसा हाउस कैप्टन सुमनदीप कौर, सिमरनजीत कौर धर्मा हाउस कैप्टन अनम व सिमरन कौर,निष्ठा हाउस कैप्टन किरन दीप कौर,  खुशी कुमारी तथा सत्या हाउस कैप्टन के लिए बलजीत कौर और निषा खान का चयन किया गया। साथ ही सभी नव चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट, उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य डॉक्टर मनिंदर सिंह गुलाटी, उप प्रधानाचार्य टी०एस० जीना द्वारा मंच से शपथ दिलाई गई। सभी छात्र छात्राओं ने स्कूल के प्रति वफादार होकर कार्य करने और पूर्ण अनुशासन के साथ विद्यालय में पठन-पाठन कार्य करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने की शपथ ली। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन