गन्ने की खेती अधिक तथा विज्ञानिक तरीके से करे- मंजीत सिंह(राजू) राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार।
23 अप्रैल, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)सह अध्यक्ष गन्ना विकास समिति सलाहकार उत्तराखंड (राज्य मंत्री) मनजीत सिंह (राजू) ने चीनी मिल सितारगंज में पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर एक बैठक की।बैठक में किसानों को गन्ने की खेती में आ रही परेशानियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा गन्ने की खेती अधिक करने की अपील की गई।जिसमे बोलते हुए राज्यमंत्री मंजीत सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को जो गन्ने में डालने के लिए खाद, दवाइयों की जरूरत पड़ती है वह चीनी मिल की सोसायटी समय पर किसानों को उपलब्ध कराएगी,ओर समय पर ही गन्ने का बीज भी उपलब्ध कराया जायेगा ।मेरी ये सारी बाते चीनी मिल के जीएम एस.के.त्रिपाठी से भी हो चुकी है। अब गन्ना किसानों को आधुनिक तरीके से गन्ने की खेती करनी चाहिए।क्योंकि सबसे बड़ी लेवर की दिक्कत रहती है और खर्च भी बढ़ जाता है। ऐसे में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों से वैज्ञानिक तरीके से गन्ना लगाने तथा गन्ने की गुड़ाई आदि करनी चाहिए जिससे किसानों की लागत भीं कम आये ओर मुनाफा भी ज्यादा हो।इसके लिए अब किसानों को कृषि यंत्र आदि भी उपलब्ध कराए जायेंगे।उन्होंने किसानों को गन्ना अधिक बोने की अपील की। वही चीनी मिल सितारगंज के जी.एम. एस.के.त्रिपाठी ने कहा कि गन्ना किसानों को गन्ने का बीज,तथा खाद,दवाइया समय पर उपलब्ध कराई जायेगी। किसानों को गन्ने की खेती अब कृषि यंत्रों (मशीनों) विज्ञानिक तरीके से करनी चाहिए। क्योंकि लेवर का खर्च अधिक आता है।जिससे गन्ना किसान गन्ना बोना कम करता जा रहा है।गन्ना किसानों को अब चीनी मिल समय से गन्ने का भुगतान भी करेगी।इस मौके पर किसान नेता गुरसाहब सिंह, लक्खा सिंह, जस्सा सिंह, नरेंद्र सिंह बमराह, नत्थू लाल, शमशेर सिंह, निर्मल सिंह, प्यार सिंह, कर्मजीत सिंह, संजीव सिंह, जयपाल सिंह आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।