गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया गया
आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में जो बोले सो निहाल सतश्रीअकाल के नारों के साथ सिक्खों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया।गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर नगर में महान नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रहनुमाई तथा पंच प्यारो की अगुवाई में जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारों से गूजमान होते हुए सुबह 10 बजे से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब से अरदास के साथ आरम्भ होकर धार्मिक डेराकार सेवा होते हुए पेट्रोल पंप से होते नगर के मुख्य चौराहे पर पहुँचा।
जिसमे जगह-जगह पंच प्यारो का संगत ने आदर सत्कार करते हुए सरोपे भेट कर सम्मानित किया। महान नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालिका के आगे वीरो का जत्था सड़क धोते हुए चल रहा था। उसके पीछे बीबियों का जत्था सड़क की सफाई करता हुआ चल रहा था।उसके बाद पुष्पो की वर्षा की जा रही थी उसके बाद पंच प्यारे चल रहे थे।उसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी। और उसके बाद वाहे गुरु का जाप करते हुए बीबीयो तथा वीरो के जत्थे चल रहे थे।
उसके बाद लम्बी-लम्बी कतारों में गुरुनानक कन्या पीजी महाविद्यालय की छात्राएं,गुरुनानक इंटर कालेज के छात्र छात्राएं,न्यू लाइट स्कूल के बच्चे,ब्राइट पब्लिक स्कूल के बच्चे,गुरु नानक कन्या इंटर कालेज की छात्राएं,खीमा जोशी मैमोरियल इंटर कालेज के छात्र छात्राएं सहित विभिन्न स्कूल,कालेजो के छात्र छात्राए कतार बन्ध होकर चल रहे थे।उसके पीछे हजारो संगत अपने-2 वाहनों से तथा पैदल चल रही है। वही नगर की संगत ने जगह-2 स्टाल लगाकर बूंदी,छोले,पकोड़े,चाय तथा फलों को नगर कीर्तन में चल रही संगत को वितरित किये।महान नगर कीर्तन में रुद्रपुर से आये रणजीत अखाड़ा के प्रमुख जत्थेदार स०सुरेन्द्र सिह व उसके सर्गिदों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर आयी संगत को आश्चर्य चकित कर दिया।नगर कीर्तन में रागी,ढाढ़ी, कविसरी जत्थो में भाई लखबीर सिह तेढ़ी,भाई शमशेर सिंह कथावाचक, भाई हरभेज सिह हजूरी रांगी,भाई सुखवंत सिंह हाजूरी रागी,भाई संतोख सिह तथा सुखविंदर सिंह एम ए आदि ने गुरु का गुणगान कर संगत को निहाल किया। इसके उपरांत नगर कीर्तन बिजली कालोनी पहुँचकर वापिस होते हुए मुख्य चौराहे से गुरुद्वारा रोड़ होते हुए शाम 5 बजे गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में पहुँचकर अरदास के साथ समाप्त हुआ। इधर लंगरहाल में हजारो संगतो ने पहुँचकर गुरु का अटूट लंगर छका।इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान स० सेवा सिह,कार्यवाहक जनरल सेकेट्ररी स० धन्ना सिह, क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेम सिह राणा, किसान आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिह, महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, प्रगट सिह, मलूक सिह खिंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष टूर्ना, नानकमता मड़ी चेयरमेन गुरदेव सिह, डॉ०हरजिंदर सिह सहित हजारो संगत मौजूद रही।
इनसेट-
डेरो में भी गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया गया।
नानकमत्ता: धार्मिक डेरा कार सेवा में भी गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सैकड़ो संगतो ने पहुँचकर डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद ले कर गुरु का अटूट लंगर छका।इधर डेरा बाबा सुलखन सिंह डेरे में भी सैकड़ो संगतो ने पहुँचकर डेरा प्रमुख बाबा सुखविंदर सिंह से आशीर्वाद लेकर गुरु का अटूट लंगर छका ओर गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।