एलायंस कालोनी में दबंगों ने मचाया जमकर हुडदंग
रूद्रपुर:(ब्यूरो) बीती रात एलायंस कालोनी में दबंगों ने एक मकान पर गाली गलौज करते हुये जमकर तांडव मचाया। दबंगों ने मकान मालिक व बीच बचाव को आये व्यक्ति पर जान लेवा कर दिसा। दोनो के चोटें आयी। मौके पर लोगो के एकत्र होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत अन्य के िखलाफ मुकप्रा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जय प्रकाश सिंह पुत्र मनोहर सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब 11बजे घर पर था। इसी बीच किसी ने उसके घर की घंटी बजाई तो वह बाहर निकल आया तो दे खा सुमित पटवारी पुत्र वीएल पटवारी खड़े थे। आरोप है कि उसने गाली गलौज करनी शुरु कर दी। गाडी यहां से हटा। वह गाड़ी को ठीक कर खड़ा कर रहा। तभी सुमित पटवारी,करन पटवारी,अमित पटवारी पुत्र बाबू लाल पटवारी एवं बाबू लाल पटवारी अािद ने उसका गिरेवान पकड़ लिया।वह लोग हाथों में डंडे व धारदार हथियार लिये हुये थे।उन्होंने उसे व उसके पुत्र के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। शोर शराबा होने पर पड़ौसी मन्दीप गुगलानी बीच बचाव करने आये तो उक्त लोगो ने उन पर हमला कर दिया। मंदीप गुगलानी के सिर पर गंभीर चोट आई। बाद में हमलावर जान से मारने कीधमकी देते हुये भाग गये। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हमलावरों में चार नामजद समेत अन्य के िखलाफ मुकप्रा दर्ज कर लिया है और अन्य में चार को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।