किसान नेताओ ने किसान विरोधी 3 काले बिल वापिस होने पर किया प्रधानमंत्री का शुक्रिया,टेका गुरुद्वारा में मत्था।
नानकमत्ता:(ब्यूरो) आज श्री गुरु नानक देव जी महाराज के गुरुपर्व के शुभअवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानो की मांग मानकर तीनो कृषि बिल रद्द कर किसानो को दोहरी खुशियां दे दी। इस दौरान किसान आंदोलन के कई नेताओ ने गुरुद्वारा साहिब आकर मत्था टेका तथा गुरु नानक देव जी महाराज का शुक्रिया अदा किया।उनको गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरोपे भेटकर सम्मानित भी किया गया। भारत के इतिहास में यह किसान आंदोलन को हमेशा स्वर्णाक्षर में स्थान मिलेगा। किसान नेताओ ने सभी देशवासियों को किसान आंदोलन में शामिल किसान यूनियन को, पत्रकार भाइयो को,व्यापारी तथा मजदूर भाइयो को तथा स्टूडेंट व नौजवान साथियों को भी दिली मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर स० बलजिंदर सिंह मान, गुरसेवक सिंह, गुरप्रीत सिंह आउजला, सुखवंत सिंह भुल्लर, नवतेजपाल सिंह, जस्सा सिंह आदि दर्जनों किसान नेता उपस्थित थे।