-->

search ad

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मुख्यमंत्री ने टेका मत्था

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मुख्यमंत्री ने टेका मत्था


नानकमत्ता- ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर दरबार साहिब में मत्था टेक अरदास की। इसके उपरांत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान सेवा सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति चिन्ह व सरोपा भेटकर देकर सम्मानित किया।इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किसानों के कृषि के तीन बिल वापिस होने की खुशी में भाकियू (स्वराज) के प्रदेश अध्यक्ष सुखवंत सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों काले कानूनों को वापिस लेकर भाजपा व किसानों की जीत बताया।उनका कहना है कि किसान एक साल से धरने पर बैठे थे।और आज आखिर किसान जीत ही गये।इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।इधर नानकमत्ता मंडी चेयरमेन गुरदेव सिंह ने भी उनका आभार जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति चिन्ह व सरोपा भेट कर सम्मानित किया।इस मौके पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष स०राजपाल सिंह,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, कार्यवाहक जनरल सेकेट्री स०धन्ना सिंह, मैनेजर रंजीत सिंह, नानकमत्ता मड़ी चेयरमेन गुरदेव सिह,क्षेत्रीय विधायक डॉ०प्रेमसिंह राणा, भाजपा मंडलाध्यक्ष ओमनारायण राणा,प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर समल, सोनू पँतोला, गौरव वर्मा, नरेंद्र सिंह, मंगत सिह, गुरजीत सिह, एसडीएम तुसार सैनी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन