-->

search ad

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सितारगंज डा. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती मनायी।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सितारगंज डा. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती मनायी।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)आज  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सितारगंज में भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयन्ती बड़े धूम-धाम से मनायी गयी। छात्रावास में बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, वाद -विवाद प्रतियोगिताय, निबन्ध चित्रकला, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, वार्डन मेम ललिता कोहली ने बालिकाओं को संविधान निर्माता बाबा डॉ० भीमराव अम्बेडकर  के बारे में अवगत कराया जिन्होने अपना सारा काम और जीवन मजदूरों,महिलाओं और अछुतो के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया, अन्त में मिष्ठात वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की संरक्षिका  वार्डन श्रीमती ललिता कोहली, दिव्या राणा, वृजेश, कविता, कमलेश, प्रीति, चंचला,  नीरवती, शमशेरवती, कृष्णा देवी, सुनैना आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन