-->

search ad

0शक्तिफार्म के निर्मलनगर में जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार की सयुक्त टीम ने की छापेमारी।

0शक्तिफार्म के निर्मलनगर में जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार की सयुक्त टीम ने की छापेमारी।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) शक्तिफार्म के निर्मलनगर बीस क्वाटर एक्वा पार्क के आसपास अवैध मिट्टी खनन की सूचना कुछ दिनों से मिल रही थी जिसपर आज जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। इस दौरान खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। मिट्टी माफिया ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी मशीनों को लेकर जंगलों की तरफ लेकर भाग हो गए।इधर खनन विभाग माफियाओं को चिन्हित करने में जुट गया है।  जिला खनन अधिकारी के निर्देश पर पहुंची संयुक्त टीम ने अवैध मिट्टी खनन की पैमाइश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि तीन माह से बड़े पैमाने पर दिन रात अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा हैं। जिसमें माफियाओं के खिलाफ खनन विभाग ने कार्यवाही के लिए मन बना लिया हैं। सिडकुल फेज टू से सटा निर्मल नगर के आसपास नदी और पट्टे की भूमि में अवैध मिट्टी खनन का कार्य दिन रात चल रहा हैं। मिट्टी खनन माफिया लाखों रुपए की प्रतिदिन मिट्टी चोरी कर गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं।  खनन माफिया एक्वा पार्क से कुछ मीटर की दूरी पर तटबंध को तहस नहस कर रहे हैं। दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली जेसीबी मशीनों से खुलेआम अवैध मिट्टी खनन चल चल रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही नव नियुक्त जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को खनन विभाग की सयुक्त टीम को सिडकुल फेस टू में छापेमारी के लिए भेजा। खनन विभाग की टीम की भनक लगते ही मिट्टी माफियो ने ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी मशीनों को जंगलों की तरफ दौड़ा दिया। यहां खनन विभाग की टीम बड़े पैमाने पर हुए अवैध मिट्टी खनन को देखकर भौचक्का रह गई। उन्होंने अवैध मिट्टी खनन की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने निर्मल नगर 20 क्वार्टर के समीप जेसीबी मशीन और अन्य उपकरणों से खोदी गई बेतरतीब मिट्टी खनन क्षेत्र की पैमाईश शुरु कर दी।  देर शाम तक अवैध मिट्टी खनन की पैमाईश चलती रही। जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सिडकुल फेस टू में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर विभाग की टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया है। मौके पर अवैध मिट्टी खनन हुआ मिला है इस मामले में अवैध मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध मिट्टी खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन