-->

search ad

बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर केबिनेट मंत्री की सौगात।

बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर केबिनेट मंत्री की सौगात।

75.25 लाख की लागत से बने डॉ.भीमराव अम्बेडकर भवन का लोकार्पण किया गया।
सितारगज:(चरनसिंह सरारी) डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 जयंती के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर विद्यालय सितारगंज परिसर में 75.25 लाख की लागत से बने डॉ.भीमराव अम्बेडकर भवन का आज लोकार्पण भी किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश की धामी सरकार का आभार जताया, वही नाकुलिया चौराहा को डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौराहा करने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर ने हमेशा दबे, कुचले, गरीब, मजदूर, अछूतो का हमेशा साथ दिया।हमे उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।उनके द्वारा संविधान लिखा गया जिसमे एक समान सब समाज को रखा गया।उन्हे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर केबिनेट मंत्री को मूर्ति भी भेट की गई। इस मौके पर हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, भीष्म नारायण विद्रोही,रामकुमार,राकेश त्यागी,इकबाल सिंह भुल्लर, रमाशंकर, गोरखनाथ, बलदेव सिंह,  आदेश चौहान,विजय सलूजा,शिवपाल सिंह चौहान,अमित रस्तोगी,दीपक गुप्ता,जया जोशी,सरफराज अंसारी आदि सैकड़ों बाबा साहेब के समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन