-->

search ad

118 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

118 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

 
एस.टी.एफ. की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार।

खटीमा/देहरादून:(चरनसिंह सरारी) उधम सिंह नगर के थाना खटीमा क्षेत्र से करीब 35 लाख रूपये की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया। एस.टी.एफ. की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना खटीमा पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 118 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एस.टी.एफ. ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
         उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  किशोर सिंह व सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एस.टी.एफ. (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड एस.टी.एफ. की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना खटीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पहनिया चौराहे के पास से एक हेरोइन तस्कर 24 वर्षीय सोनू राणा पुत्र ओमप्रकाश निवासी गुरुखेड़ा, झनकट, थाना खटीमा को मय मोटरसाइकिल के गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 118 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई । 
          अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन ननकमत्ता से लेकर आया है जिसको बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में छोटी- छोटी पुड़िया बनाकर बेचने ले जा रहा था।
  एस.टी.एफ. टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ.  नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी. एफ. उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।पकड़ने वाली एस.टी.एफ.एंटी नार्कोटिक्स तथा पुलिस की सयुक्त टीम मे निरीक्षक पावन स्वरुप, एस.आई.विपिन चंद्र जोशी, एस.आई. विनोद चंद्र जोशी, एस.आई.विजय बोरा, ए.एस.आई.जगवीर शरण, हे. का. मनमोहन सिंह, का.देवेन्द्र सिंह सिरोला,आरक्षी वीरेंद्र चौहान,आरक्षी इसरार अहमद,आरक्षी मोहित जोशी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन