
मॉडलिग करने वाले युवक ने शादी का झांसा दे किया युवती से दुष्कर्म,ओर अब शादी में मांगी कार।
03 मार्च, 2022
Edit
देहरादून:(चरनसिंह सरारी) शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के बाद शादी के लिए कार की मांग कर रिश्ता तोड़ने के आरोप में राजपुर थाना पुलिस ने केस मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि आरोपी पीड़िता की छोटी बहन के साथ मॉडलिंग करता है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि सहस्रधारा रोड क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसके साथ शोएब अहमद पुत्र लियाकत अली निवासी सड़क दूधली, जनकपुर, सहारनपुर माडलिंग करता है। पीड़िता की बहन के साथ आरोपी घर आया तो दोनों के बीच जान पहचान हुई। शोएब ने पीड़िता से 2018 में दोस्ती की ओर उसे पसंद करने लगा ओर शादी करना चाहता है।14 दिसंबर 2021 को पीड़िता के घर आया रात में पीड़िता के कमरे में आकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शोयब उसे अपने साथ सहारनपुर लेकर गया। जहां परिवार के सामने उससे शादी करने को राजी हो गया। कुछ दिन बाद शोएब और उसके भाई सोहराब ने कार की डिमांड करते हुए रिश्ता तोड़ दिया।पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।