-->

search ad

भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष तुषार शर्मा का इस्तीफा, मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष तुषार शर्मा का इस्तीफा, मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

सितारगंज : (चरनसिंह सरारी) भारतीय जनता पार्टी को उस समय झटका लगा जब पार्टी के सक्रिय और तेजतर्रार युवा नेता तुषार शर्मा ने युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तुषार शर्मा ने अपने त्यागपत्र में स्थानीय नेतृत्व की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए लिखा कि वे मौजूदा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल की कूटनीतियों और पक्षपातपूर्ण रवैये से अत्यंत क्षुब्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हताश और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष रहे तुषार शर्मा ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों से जुड़े होने के बावजूद जब नेतृत्व व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता देने लगे, तो ऐसे वातावरण में कार्य करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने अपने इस्तीफे में उल्लेख किया कि उन्होंने पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए कार्य किया, लेकिन अब उनके आत्मसम्मान और विचारधारा के अनुरूप कार्य करना संभव नहीं रह गया है।तुषार शर्मा का इस्तीफा स्थानीय भाजपा संगठन में अंदरूनी असंतोष और मतभेदों को उजागर करता है। उनका यह कदम आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति को प्रभावित कर सकता है। अंत में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा की भविष्य में सफलता की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन