नाबालिग भतीजे को बहलाकर एड्स ग्रसित चाची ने बनाये अवैध संमन्ध, पुलिस ने चाची को किया गिरफ्तार।
05 अप्रैल, 2022
Edit
रुद्रपुर:(ब्यूरो) प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने नाबालिग भतीजे को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाली एचआइवी संक्रमित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित किशोर की एचआइवी जांच की प्रक्रिया चल रही है। आरोपित महिला के खिलाफ पाक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर निवासी एक युवक की एचआइवी से दिसंबर माह में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी को भी एचआइवी था। इस बीच वह अपने गांव पीलीभीत, पूरनपुर गई हुई थी। जहां ट्रांजिट कैंप से पहुंचे अपने 15 वर्षीय भतीजे से उसने बहला फुसलाकर संबंध बना लिए थे। तब से यह सिलसिला लगातार चलता रहा और बाद में वे लोग वापिस ट्रांजिट कैंप आ गए। ओर यहां भी उसने उससे संबंध बनाए। डरे सहमे किशोर ने मामले की जानकारी दो मार्च को अपने स्वजनों को दी। जिसके बाद स्वजनों ने तहरीर देकर महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मामले में पुलिस ने एचआइवी ग्रसित महिला के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित किशोर की एचआइवी जांच की प्रक्रिया चल रही है।