गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर व आसपास के मार्गो पर बुधवार को धारा 144 लागू।
05 अप्रैल, 2022
Edit
नानकमत्ता:(ब्यूरो)ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में हो रहे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के आखरी पड़ाव के चुनाव के मद्देनजर जिसमे नवनिर्वाचित 27 डारेक्टरों में से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, मीत प्रधान, जनरल सैकेट्री व सैकेट्री पद के लिए चुनाव होने है। 6 अप्रैल बुधवार को प्रातः 6 से रात 9 बजे या निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक गुरुद्वारा परिसर व गुरुद्वारा के आस पास के मार्गो में धारा 144 लागू रहेगी।निर्वाचन प्रक्रिया के समय नवनिर्वाचित डारेक्टरों को ही गुरुद्वारा निर्वाचन स्थल पर जाने की छूट रहेगी। इस बीच न कोई व्यक्ति गुरुद्वारा के आसपास रोड़ा अटकायेगा ओर न ही ऐसा करने का प्रयास करेगा।ये आदेश उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी के हन्ताक्षरो से जारी किया गया है।जिसकी पालना के लिए आदेश की कापी गुरुद्वारा कार्यालय पर चस्पा व जिले व क्षेत्र के सभी अधिकारियों को प्रेषित की गई है।इधर निर्वाचन प्रक्रिया के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।