-->

search ad

सीबीएसई का बड़ा फैसला: अब हर स्कूल में होगी करियर काउंसलिंग, छात्रों को मिलेगा सही दिशा में भविष्य संवारने का मौका।

सीबीएसई का बड़ा फैसला: अब हर स्कूल में होगी करियर काउंसलिंग, छात्रों को मिलेगा सही दिशा में भविष्य संवारने का मौका।

बरेली/सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) देशभर में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल करते हुए  सेंट्रल  बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एड एजुकेशन ने स्कूलों में करियर काउंसलिंग को अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले को छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और तनावमुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। डॉ. धीरज पाराशरी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि सही समय पर सही करियर चयन भी बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि हर छात्र की रुचि, क्षमता और व्यक्तित्व अलग होता है, लेकिन जानकारी के अभाव और सामाजिक दबाव के कारण कई छात्र गलत विषय और करियर का चयन कर लेते हैं, जिससे उनके जीवन के महत्वपूर्ण तीन से चार वर्ष तक प्रभावित हो जाते हैं। करियर काउंसलिंग छात्रों को उनकी योग्यता के अनुरूप सही विषय, सही कॉलेज और सही करियर विकल्प चुनने में मदद करती है। साइकोमेट्रिक टेस्ट और विशेषज्ञ मूल्यांकन के माध्यम से बच्चों की ताकत और कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सही दिशा दी जाती है। डॉ. पाराशरी ने कहा कि आज के समय में करियर के अवसर केवल डॉक्टर और इंजीनियर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग, एनीमेशन, साइबर सिक्योरिटी, डिजाइनिंग, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट और मीडिया जैसे अनेक आधुनिक क्षेत्रों में भी शानदार संभावनाएं मौजूद हैं, जिनकी जानकारी छात्रों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं और भविष्य को लेकर बढ़ते मानसिक तनाव के बीच करियर काउंसलिंग छात्रों को यथार्थवादी लक्ष्य तय करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और पढ़ाई के दबाव से उबरने में भी मदद करती है। कई बार माता-पिता अपने अधूरे सपनों को बच्चों पर थोप देते हैं, जिससे बच्चे मानसिक दबाव में आ जाते हैं, लेकिन करियर काउंसलर अभिभावकों को भी बच्चों की वास्तविक प्रतिभा और रुचि समझाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन के अभाव में भटक रहे हजारों छात्रों के लिए यह पहल उम्मीद की नई किरण साबित होगी। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में करियर को लेकर बढ़ती उलझन को देखते हुए उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ करियर काउंसलर से सलाह अवश्य लें, ताकि बच्चे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन