कैबिनेट मंत्री ने निर्माणाधीन एसडीएम, तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण।
12 मई, 2022
Edit
निर्माणदायी संस्था को दिए आवश्यक निर्देश।
करीब 4 करोड़ की लागत से हो रहा कार्यलयों का निर्माण।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शहर के वार्ड पांच में बनाए जा रहे निर्माणाधीन एसडीएम, तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणदायी संस्था के अफसरों से भवनों की ड्राइंग के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ड्राइंग में संशोधन भी कराया।
गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जेलकैम्प के रोड वार्ड 5 स्थित निर्माणाधीन एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अफसरों से कार्यालयों की ड्राइंग की जानकारी ली। अफसरों ने उन्हें बताया कि एसडीएम तहसील कार्यालयों के साथ ही दोनों अफसरों के कोर्ट का भी निर्माण हो रहा है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक रिकॉर्ड रूम, शौचालय मीटिंग हॉल आदि का निर्माण कराया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने एसडीएम कोर्ट रूम, कार्यालय का आकार छोटा होने पर ड्राइंग में संशोधन कराया। उन्होंने बताया कि करीब 4 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जून 2023 तक बिल्डिंग का निर्माण कराया जाना है। इस मौके पर एसडीएम तुषार सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरजीत सिंह, वार्ड के सभासद रवि रस्तोगी, सुरेश जैन, नरेश कंसल, मुशीर लारी, पंकज रावत, रमेश बाबा, उपकार सिंह बल आदि मौजूद रहे।