-->

search ad

साइबर फ्रॉड पर सितारगंज पुलिस का बड़ा शिकंजा: संदिग्ध लेनदेन वाले 12 खाताधारक थाने तलब, अनऑथराइज्ड ऐप्स में निवेश करने वालों को बैंक खाता सीज और जेल तक की चेतावनी।

साइबर फ्रॉड पर सितारगंज पुलिस का बड़ा शिकंजा: संदिग्ध लेनदेन वाले 12 खाताधारक थाने तलब, अनऑथराइज्ड ऐप्स में निवेश करने वालों को बैंक खाता सीज और जेल तक की चेतावनी।

सितारगंज/उधमसिंहनगर:(चरनसिंह सरारी) जनपद ऊधमसिंह नगर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए सितारगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड से जुड़े संदिग्ध लेनदेन वाले 12 बैंक खाताधारकों को कोतवाली बुलाकर गहन पूछताछ की। जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अधिकांश खाताधारक अधिक मुनाफे और रातों-रात अमीर बनने के लालच में In Coin, X-Wallet, Teen Patti, Cedar Pay, Top Pay, One Pay और Super Pay जैसी अनऑथराइज्ड ऑनलाइन एप्लिकेशनों पर लगातार निवेश कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी निवेशकों की मूल धनराशि अपने पास सुरक्षित रखते हुए देशभर में साइबर ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से इनके खातों में ट्रांसफर कर देते हैं, जिससे खाताधारक अनजाने में ही साइबर अपराध के नेटवर्क का हिस्सा बन जाते हैं और बाद में उन्हीं के खाते मनी ट्रेल की कड़ी के रूप में सामने आते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष साइबर जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि देशभर में होने वाले साइबर फ्रॉड की शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज होती हैं, जिनके आधार पर संदिग्ध बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और सिम धारकों की जानकारी संबंधित थानों को भेजी जाती है। इसी क्रम में इन 12 खाताधारकों को चिन्हित कर पूछताछ की गई। पुलिस ने सभी लोगों के बयान दर्ज कर उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन गेम, फर्जी निवेश योजना या किसी भी अनधिकृत ऐप के माध्यम से पैसों का लेनदेन करता है और उसका खाता साइबर अपराध में इस्तेमाल पाया जाता है तो उसका बैंक खाता तत्काल सीज किया जा सकता है, मोबाइल नंबर बंद हो सकता है और जांच में संलिप्तता मिलने पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी भी की जा सकती है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अधिक मुनाफे का लालच देने वाले किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, गेमिंग ऐप या निवेश एप्लीकेशन पर पैसा लगाने से बचें, क्योंकि कुछ मिनटों का लालच जीवनभर की कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर देकर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन