-->

search ad

राष्ट्रीय लोक अदालत में 416 लघु वादों का निस्तारण, पक्षकारों को मिली त्वरित न्याय की राहत।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 416 लघु वादों का निस्तारण, पक्षकारों को मिली त्वरित न्याय की राहत।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निस्तारण कर पक्षकारों को त्वरित न्याय की राहत प्रदान की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत की पीठ संख्या-21, सिविल जज (जू.डि.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट सितारगंज में पीठासीन अधिकारी श्रीमती नंदिता काला एवं सदस्य अधिवक्ता मनोरमा गुप्ता की मौजूदगी में कुल 416 लघु वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के दौरान पक्षकारों को आपसी सहमति, सुलह एवं समझौते के आधार पर विवादों का शीघ्र समाधान उपलब्ध कराया गया। इससे न केवल न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने में मदद मिली, बल्कि पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से भी राहत मिली। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को कम समय में सरल, सुलभ एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना है, जिसके तहत विभिन्न प्रकृति के लघु मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया गया। लोक अदालत के सफल आयोजन में न्यायिक एवं कार्यालयी कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डिप्टी नाजिर शशिकांत, मुख्य वाद लिपिक जमील अहमद, भरत सिंह, हरिश्चंद, अक्षय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अभियोजन कार्यालय की ओर से सुरेश नेगी एवं रासी क्षेत्राधिकारी क्रमिक तथा स्थानीय बैंकों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई कार्यवाही के दौरान पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों का समाधान कराने के लाभों की जानकारी भी दी गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में 416 मामलों का निस्तारण क्षेत्र में त्वरित न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन