-->

search ad

बंगाली समाज के बच्चों को बंगाली पढ़ाने व अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग को लेकर काग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र।

बंगाली समाज के बच्चों को बंगाली पढ़ाने व अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग को लेकर काग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर कहा है कि पिछले काफी समय से बंगाली समुदाय के लोग बहुमूल्य बंगाली क्षेत्रों में स्कूलों में बच्चों को बंगाली भाषा पढ़ाने की लगातार मांग करते आ रहे हैं उधम सिंह नगर के दिनेशपुर, शक्तिफार्म, रुद्रपुर सहित जिले के कई और क्षेत्रों में बंगाली बहुमूल्य क्षेत्र होने के कारण बंगाली समाज की जनसंख्या सर्वाधिक हैं। और चुनाव में बंगाली समुदाय के मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करते हैं।साथ ही बंगाली समाज की उप जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग भी पिछले काफी समय से की जा रही है परंतु बंगाली समुदाय की मांग पर अभी तक कोई कार्यवाही ना किए जाने से बंगाली समाज में निराशा का माहौल है। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहां है कि बंगाली समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बंगाली समाज की दोनों मांगों को पूरा करते हुए शासनादेश लागू करने की अपील की है। मांग करने वाले काग्रेसियों में कॉग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति फार्म उत्तम आचार्य, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष उनविंदर यादव, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोहली, सागर मंडल, सुकुमार चक्रवर्ती, वसीम मियां, श्रीमती देवकी देवी, श्रीमती उमा देवी, सरस्वती बाला आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन