-->

search ad

श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविध्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन।

श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविध्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन।


नानकमत्ता(चरनसिंह सरारी) श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविध्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन बी०एड० विभाग की तरफ से किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ० सीता मेहता एवं बी०ए० विभागाध्यक्ष डॉ इंदुबाला सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बी०एड० विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० इंदु वाला सक्सेना ने बताया कि अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं तो आप किसी कार्य को ठीक से नहीं कर सकते। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया की अगर आप सकारात्मक सोच रखते हैं तो किसी भी व्यक्ति पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गोपाल सिंह के द्वारा किया गया तथा मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार दिए की किस तरह व्यक्ति का शारीरिक स्वास्थ्य ठीक होने के साथ साथ उसका मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक होना ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य पर बी०एड० विभाग के प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने अपने अपने विचारों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक मनोज कुमार, श्रीमती वर्षा सक्सेना, रश्मि सारथी, डॉ० मनोज जोशी, डॉ० राजेश कुमार, डॉ० सरस्वती भट्ट, श्रीमती निकिता विष्ट, सुश्री अफ्सा खान, श्रीमती ज्योति राणा, कामिनी राना, पंकज बोहरा, श्रीमती पूनम राणा तथा समस्त बी०एड० के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन