-->

search ad

युवा व्यापारी ने नामांकन प्रक्रिया पर व्यापार मंडल के चुनाव में लगाया मनमानी का आरोप, जमा धनराशि की रसीद न देने, समय होने के बाद भी उसका फार्म जमा न करने का आरोप।

युवा व्यापारी ने नामांकन प्रक्रिया पर व्यापार मंडल के चुनाव में लगाया मनमानी का आरोप, जमा धनराशि की रसीद न देने, समय होने के बाद भी उसका फार्म जमा न करने का आरोप।

नानकमत्ता:(अनिल सागर) नगर उद्योग व्यापार मंडल की नामांकन प्रक्रिया पर  धांधली का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे युवा व्यापारी ने नामांकन की जमा धनराशि की रसीद न देने और समय होने के बावजूद फार्म जमा न करने का आरोप लगाते हुए जिले के चुनाव अधिकारी समेत प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत भेजी है, व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे युवा व्यापारी सुनील सागर ने जिले के मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार भूड्डी और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि मेरे द्वारा 18 जून को नामांकन पत्र खरीदा गया था, इसके एवज में चुनाव अधिकारी को 8100 रूपए दिए थे, लेकिन जमा धनराशि की कोई रसीद नहीं दी गई, और जब वह अपना नामांकन पत्र जमा करने गया तो  नामांकन पत्र का समय होने के बावजूद उसके नामांकन पत्र में खामी बताते हुए उसे वापस कर दिया गया, सुनील सागर का आरोप है कि अगर उसके नामांकन पत्र में कोई खामी थी तो जमा करने के बाद जांच में कोई कमी निकलने पर उसे निरस्त किया जाने का अधिकार चुनाव अधिकारियों को था, लेकिन नामांकन पत्र समय से पहुंचने के बावजूद भी जमा न करना चुनाव अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा करता है, युवा व्यापारी का आरोप है कि जानबूझकर उसका नामांकन पत्र नहीं लिया गया,  प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी नामांकन प्रक्रिया पर धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन