-->

search ad

लाठी डण्डों से पीटकर युवकों को किया घायल

लाठी डण्डों से पीटकर युवकों को किया घायल

 


काशीपुर। बाइक पर सवार होकर दोस्त के साथ रुद्रपुर डड्ढूटी करने जा रहे दो युवकों को मार्ग में द्रोणा सागर के समीप अज्ञात बदमाशों ने पीछे से मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिराने के बाद लाठी- डंडों से प्राणघातक हमला करते हुए हाथ की उंगलियां तोड़ दी और मौके से फरार हो गए। घायलों में एक को बेहद नाजुक हालत में उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में मानपुर रोड कचनाल गाजी निवासी रवि चैसाली पुत्र त्रिलोक सिंह नहीं बताया कि गत दिवस उसका भाई हिमांशु सुबह लगभग 9 बजे के करीब अपने दोस्त गौरव सती के साथ काशीपुर से बाइक पर सवार होकर डड्ढूटी के लिए रुद्रपुर की ओर जा रहा था इसी दौरान बाजपुर रोड पर दौड़ा सागर के समीप अज्ञात लोगों ने पीछे से उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद पांच अज्ञात बदमाशों ने दोनों युवकों को घेर कर गाली गलौज करते हुए उनकी लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई करते हुए उन्हें अधमरा कर दिया। मारपीट की इस घटना में हिमांशु के बाएं हाथ की दो उंगलियां टूट गई वह शरीर में कई जगह पर गंभीर चोटें आई हैं तथा उसके साथी गौरव सती के एक हाथ की हîóी टूट गई।राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन दहाड़े बदमाशों का यह तांडव स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। मारपीट के इस मामले में घायल हिमांशु के भाई रवि चैसाली द्वारा मामले की तहरीर आईटीआई थाना पुलिस को दी गई है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन