महिला खिलाड़ी दहेज़ मांग को लेकर, घर से निकाला
03 दिसंबर, 2021
Edit
काशीपुर: (ब्यूरो) बाॅक्सिंग में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ी को शादी के बाद उसके पति ने दहेज की खातिर मारपीट कर घर से बेघर कर दिया । जानकारी अनुसार पीड़िता रेलवे में ऑफिसर सुपरीटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के उक्त मामले में विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति व सास-ससुर के विरु( प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला आर्य नगर काशीपुर निवासी विजय चैधरी की पुत्री प्रियंका चैधरी ने बताया कि वर्ष 2019 की 8 जून को उसका विवाह बाबा हरिदास एनक्लेवए जडौदा कलां नजफगढ़ नई दिल्ली निवासी जगदीश प्रसाद लांबा के पुत्र संदीप लंबा के साथ धूमधाम से हुई इस दौरान कन्या पक्ष द्वारा सामथ्र्य अनुसार दान दहेज भी दिया गया लेकिन विवाहिता का आरोप है कि शादी के पहले ही दिन पति ने उसके साथ अजीब अजीब तरह की हरकतें करते हुए मारपीट की। ससुर जगदीश लांबा सास कमला तथा पति संदीप आपस में एक राय होकर 50 लाख रुपए व स्काॅर्पियों गाड़ी की डिमांड कर दी। मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को उपरोक्त तीनों द्वारा बुरी तरह से प्रताडित किया जाने लगा। लोकलाज के कारण विवाहिता सब कुछ सहती रही। इसी बीच जनवरी 2020 में रेलवे बाॅक्सिंग कैम्प में उसे विशाखापटनम जाना पड़ा। इसी वर्ष 4 फरवरी को महिला वाॅक्सर की शादी में शामिल होने के लिए जब वह विशाखापटनम से दिल्ली आई तो पति ने वहां शादी समारोह में पहुंचकर पत्नी से दुव्र्यवहार करते हुए उसका मोबाईल छीन लिया। इस मामले की रिपोर्ट ऑनलाइन दिल्ली के द्वारिका थाने में पीडिता ने दर्ज करायी । पीडिता का कहना है नवंबर 19 से उसके पति के साथ किसी प्रकार के संबंध नहीं बने। पति हमेशा उसके चरित्र पर कीचड़ उछाला करता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जांच की कार्यवाही शुरू कर दी। आरोप है कि संदीप लांबा ने पत्नी को कई बार अपने अधिवक्ता होने का रौब दिखाया। उसने पत्नी को धमकाया कि अदालत व पुलिस में उसकी ऊपर तक पहुंच है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीडिता का आरोप है कि मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।