-->

search ad

कानपुर की नेहा सिंह को मिला मॉडल एंड सोशल वर्कर अवार्ड

कानपुर की नेहा सिंह को मिला मॉडल एंड सोशल वर्कर अवार्ड


 

लखनऊ। नेहा सिंह को मिला फैशन, माडल एण्ड सोशल वर्कर अवार्ड। तेज़स्विनी संगम प्रोग्राम में नेहा को इस अवार्ड नवाजा गया।

आपको बता दें कि नेहा सिंह उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली है।

गुडगाँव की धरती पर होटल ग्रीन अर्थ में नेहा को फैशन मॉडल एंड सोशल वर्कर अवार्ड से नवाजा गया।

नेहा मिस इंडिया आइकॉन अवार्ड-2021 हासिल करने के साथ ही कई अवार्ड्स हासिल कर चुकी हैं।

नेहा लखनऊ से फार्मास्यूटिक्स में रिसर्च कर रहीं हैं, पीएचडी के साथ-साथ नेहा माडलिंग व सामाजिक कार्य करना बेहद पसंद करती हैं! 

नेहा ने अब तक कई माडलिंग शो जीते हैं और उनमें मिली पुरस्कार राशि से ये जरूरतमंद लोगों की मदद करती आ रही हैं।

पिता के देहांत के बाद भी नेहा ने हिम्मत नहीं हारी और अपना कदम आगे बढ़ाया ताकि देश की सभी लड़कियों को कमजोर न समझा जाए। उन्होंने लड़कियों के लिए एक मिसाल कायम की है। साथ ही साथ देश की लड़कियों को एक संदेश दिया कि हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और हर परिस्थिति का डट कर सामना करना चाहिए।

नेहा सिंह ने हमें यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में इस मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय पिता शुगर सिंह और माँ कमलेश कुमारी को जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन