लोकसेवकों द्वारा बाल अधिकारों के हनन के विरुद्ध भगतसिंह चौक रुद्रपुर में हुआ संकल्प सभा का आयोजन
06 जुलाई, 2022
Edit
लोकसेवकों द्वारा बाल अधिकारों के हनन के विरुद्ध भगतसिंह चौक रुद्रपुर में संकल्प सभा इंटरार्क कंपनी के मजदूरों के बच्चों द्वारा अपने बाल अधिकारों के हनन एवं उत्पीड़न के विरोध में आज 6 जुलाई 2022 को भगतसिंह चौक रूद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड ) में बाल संकल्प सभा का आयोजन किया ।
जिसमें मजदूरों ,महिलाओं ,ट्रेड यूनियनों ,किसान संगठनों ,सामाजिक संगठनों और बच्चों ने भारी संख्या में भागीदारी की । कार्यक्रम की शुरुआत शहीदेआजम भगतसिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उसके निकट दीप प्रज्वलित कर की गई । इसके पश्चात बच्चों ने भगतसिंह जी को साक्षी मानकर शपथ पत्र पढ़कर शपथ ली कि इंटरार्क मजदूरों को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा । यह शपथ भी ली गई कि बच्चे जीवन भर हर तरह के शोषण- उत्पीड़न ,जुल्म और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते रहेंगे ।और बाल अधिकारों के हनन के विरुद्ध आवाज उठाते रहेंगे ।इसके पश्चात हुई सभा को संबोधित करते हुवे बच्चों ने कहा कि इंटरार्क कंपनी की 16 मार्च 2022 से हुई तालाबंदी को उत्तराखंड शासन द्वारा 30 मई को गैरकानूनी घोषित कर दिया है ।किंतु उसके पश्चात भी हमारे पापा समेत 356 मजदूरों को विगत 4 माह से वेतन भी नहीं मिला है और नौकरी पर बहाल भी न किया गया है । कि 4 माह से हमारे पापा को वेतन न मिलने से हमारी स्थिति बहुत खराब हो गई है ।हम सही से खाना भी नहीं खा पा रहे हैं ।हम फीस जमा कर पाने व कॉपी किताब औऱ ड्रेस खरीद पाने की स्थिति में भी नहीं हैं ।जिससे हमारा स्कूल छूटने की नौबत आ गई है ।इंटरार्क कंपनी मालिक के उक्त अन्याय अत्यचार के विरुद्ध एवं अपने भविष्य व जीवन को बर्बाद होने से बचाने के उद्देश्यों के तहत हम बच्चों द्वारा बाल सत्याग्रह किया जा रहा है ।जो कि हमारा लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकार है ।किन्तु ALC रुद्रपुर व प्रेमलता सिंह आदि द्वारा हम बच्चों के आंदोलन को बदनाम करने और हमारा मनोबल तोड़ने को हमारे आंदोलन का कुप्रचार कर ,हमारे सहयोगियों के विरुद्ध पन्तनगर थाने में एवं सिडकुल पन्तनगर चौकी में झूठी शिकायत कर झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर एवं खबर को लगातार दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कर हमें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा है । जो कि हम बच्चों के बाल अधिकारों का खुला हनन है ।औऱ हमारा घोर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है ।जो कि यू•एन•सी•आर•सी•(United Nations Convention On The Rights Off The Child) के घोषणा पत्र ,संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार अभिसमय संधि का भी खुला उल्लंघन है।जिसके प्रति हमारा भारत देश भी प्रतिबद्ध है ।साथ ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद-39(च),अनुच्छेद-15,अनुच्छेद-21 व 41 आदि की भी घोर अवमानना है ।जिसमें बच्चों को भी वयस्कों की ही भांति लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त हैं ।किंतु उक्त जिम्मेदार पदों पर आसीन लोगों द्वारा स्वयं ही हम बच्चों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर अपमानजनक व्यवहार कर हमारे बाल अधिकारों का खुलेआम हनन किया जा रहा है । कहा कि जिला अधिकारी महोदय द्वारा हम बच्चों के साथ की गई क्रूरता पर पर्दा डालने को ही उक्त कार्यवाही की जा रही है ।जिसका हम बच्चे पुरजोर विरोध करते हैं ।और उक्त लोगों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की मांग करते हैं ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे सभी वक्ताओं ने जिला प्रशासन ,ALC अरविंद कुमार सैनी ,प्रेमलता सिंह आदि की कड़े शब्दों में निदा की ।और तत्काल बाल अधिकारों के हनन को बंद करने और उक्त मुकदमे वापस लेने की मांग की ।कहा कि भगतसिंह जी जलियांवाला बाग नरसंहार कांड के समय महज 11 वर्ष की उम्र की थे और उस दौरान वहां हो रही विरोध सभा में एक समर्पित कार्यकर्ता के रुप में शामिल थे ।बल्कि उससे भी पहले आजादी की लड़ाई में एक योद्धा की तरह शामिल हो चुके थे ।चन्द्रशेखर आजाद जब पहली बार जेल गए तो तब उनकी उम्र महज 14 साल की थी ।लेकिन आज प्रशासन द्वारा इंटरार्क मजदूरों के बच्चों की आवाज दबाने का शर्मनाक कृत्य कर भगतसिंह औऱ चंद्रशेखर आजाद जैसे हमारे वीर नायकों की विरासत को अपमानित किया जा रहा है ।जिसे कतई बर्दाश्त न किया जाएगा ।आज के कार्यक्रम में डोली ने संचालन किया, उत्कर्ष, प्रतिमा, अभिनन्दन, सौरभ पटेल, कल्पना, आयूष, माही,हनू,आदर्श,इंकलाबी मजदूर केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश भट्ट जी,बंगाली एकता मंच के अध्यक्ष श्री सुब्रत कुमार विश्वास,इन्टरार्क मजदूर संगठन के दलजीत सिंह, सौरव कुमार, बीरेंद्र कुमार, इन्टरार्क मजदूर संगठन के महामंत्री पान मोहम्मद जी ,ऑटो लाइन के महामंत्री प्रकाश सिंह मेहरा आदि मजदूर महिलाएं भारी संख्या में शामिल थे
