-->

search ad

ऑपरेशन प्रहार में सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सितारगंज में पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 14.18 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार — आई-10 कार, बाइक व चार मोबाइल बरामद।

ऑपरेशन प्रहार में सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सितारगंज में पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 14.18 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार — आई-10 कार, बाइक व चार मोबाइल बरामद।


सितारगंज/उधमसिंहनगर:(चरनसिंह सरारी) नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद करने के साथ ही नशे के परिवहन में प्रयुक्त आई-10 कार, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पहली कार्रवाई बिज्टी चौराहा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम ने संदिग्ध आई-10 कार संख्या यूके 06ऐ सी 1937 को रोककर जांच शुरू की तो कार सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 8.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही कार और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए। इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई ग्राम डियूढार र क्षेत्र में हुई, जहां चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक के परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूके06ऐ पी 6757 तथा दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए। दोनों कार्रवाइयों में कुल 14.18 ग्राम स्मैक बरामद होने के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेश कुमार आर्य उर्फ दिव्येश कुमार पुत्र स्व. दुर्गेश कुमार आर्य(33 वर्ष), निवासी सिसोना सितारगंज, मूल निवासी ज्योलीकोट नैनीताल, अमनदीप पुत्र हरविंदर सिंह (25 वर्ष), निवासी सिंघाईखुर्द थाना सम्पूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी, हाल निवासी सिसोना सितारगंज तथा आकाशदीप सिंह   पुत्र बलवीर सिंह (24 वर्ष), निवासी बनवसा थाना खटीमा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु.अ.सं. 442/2026 एवं 443/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी (चौकी प्रभारी सरकड़ा), उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव (कस्बा प्रभारी), हेड कांस्टेबल मतलूब खान, कांस्टेबल प्रेम कनवाल तथा कांस्टेबल इमदाद हुसैन शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन