रुद्रपुर वासियों को मिलेगी जाम से राहत एस.एस.पी. मंजूनाथ टी.सी.
रुद्रपुर में रेड लाईट लगने से लग रहे जाम से अब मुक्ति मिलने की उम्मीद जाग गयी हे अब इंद्रा चौक पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गयी है एन. एच. के अधिकारियों को निर्देश देते एस.एस.पी. मंजूनाथ टी.सी. बुधवार को एस.एस.पी. डाक्टर मंजूनाथ टी.सी. ने खुद चौक निरीक्षण किया निरीक्षण कर एस.एस.पी. ने माना की इंद्रा चौक रुद्रपुर उत्तराखंड का सबसे बड़ा चौराहा है लेकिन अतिक्रमण,सर्विस रोड ना होने,चौक की गोलाई ज्यादा होने से दिक्कतें खड़ी हो रही एस.एस.पी. ने निरीक्षण के दौरान एन.एच. के अधिकारियों चौक के चारों तरफ सर्विस रोड निर्माण के साथ बिजली विभाग को पोल शिफ्ट करने और नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए एस.एस.पी. ने इंद्रा चौक की गोलाई भी कम करने के निर्देश दिए हैं।
चौराहे के चारों तरफ अतिक्रमणकारियों से निपटने के लिए रोड के किनारे लोहे के एंगल लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण न कर सके एस.एस.पी. ने मंजूनाथ टीसी ने साफ कहां कि रेड लाइटों के संचालक के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जायेगी सड़क चौड़ी होंगी तो उसके बाद अतिक्रमण भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दे दिए गये है, जिस विभाग को दिक्कत आयेगी पुलिस उसका सहयोग करेगी इस दौरान एस.पी. सिटी मनोज कुमार कत्याल, एएसपी/सीओं सिटी अभय सिंह,कोतवाल विक्रम राठौर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।।
इंद्रा चौक पर मजार के बाहर अतिक्रमण करने वाले को हिदायत देते एस.एस.पी. मंजूनाथ टी.सी.
रुद्रपुर। मजार के बहार अतिक्रमण करने वाले को एस.एस.पी. ने दिखाई लक्ष्मण रेखा निरीक्षण के दौरान इंद्रा चौक पर मजार के बहार अतिक्रमण करने वाले सख्स को एस.एस.पी. ने कड़ी फटकार लगाते हुए लक्ष्मण रेखा दिखा दी अतिक्रमण को सही साबित करने की कोशिश में लगे अतिक्रमणकारी को एस.एस.पी. ने फटकार लगाते हुए कहा की मजार के बहार अतिक्रमण हुआ तो वह खुद हटा लें, अन्यथा उसे ध्वस्त कर दिया जायेगा।।