प्रतिबंधित वन्य जीव प्राणी चीतल के 5 जोड़ी सींग व 6 किलो 80 ग्राम अवैध गंजे के साथ दो तश्करो को बाज़पुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया
बाजपुर : पुलिस व एसओजी टीम ने प्रतिबंधित वन्य जीव प्राणी चीतल के 5 जोड़ी सींग व 6 किलो 80 ग्राम अवैध गंजे के साथ दो तश्करो को बाज़पुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है ।
एसएसपी मंजूनाथ ने जनपद उधमसिंह नगर की एस . ओ . जी टीम को जनपद में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे । जिस क्रम में एस.ओ.जी. की टीम ने बाजपुर पुलिस के साथ मिलकर चैकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार 2 सन्दिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया । जिनके पास से एक प्लास्टिक के कट्टे से प्रतिबन्धित वन्य जीव प्राणी चीतल के 5 जोड़ी सींग व 6 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अदद मोटर साईकिल संख्या UK18M 9293 होण्डा साईन को बरामद किया । पूछताछ में उन्होंने खुद को मेहरबान सिंह रावत पुत्र गोपाल सिंह निवासी गढ़वाल सभा के पास जसपुर खुर्द थाना आई.टी.आई. व मेहन्दी हसन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गड्डा कालोनी काशीपुर बताया । साथ ही उन्होंने सींग व गांजा पौड़ी गढ़वाल के घुमाकोट क्षेत्र से काशीपुर व बाजपुर क्षेत्र में बेचने के लिए लाने की बात कबूली । मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों को सींग की तस्दीकी के लिए बुलाया गया । जिसपर बरामदा सींग प्रतिबन्धित चीतल के होने की पुष्टि की गई । बरामदगी के आधार पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
