-->

search ad

ठुकराल के निवास पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पहुँचने पर चर्चाओं का बाजार गर्म।

ठुकराल के निवास पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पहुँचने पर चर्चाओं का बाजार गर्म।


रूद्रपुर:(चरन सिंह सरारी) पिछले दिनों विधानसभा चुनाव में टिकट कटने पर भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में जाने की चर्चायें एक बार फिर तेज हो गयी है। आज इन चर्चाओं को उस समय बल मिला जब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधायक राजकुमार ठुकराल के आवास पर पहुंचकर उनके साथ बंद कमरे में वार्ता की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आज एक दिवसीय दौरे पर रूद्रपुर पहुंचे थे। उन्होंने दोपहर को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं की भी बैठक ली। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर ठुकराल और उनके समर्थकों ने आर्य का स्वागत किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आर्य ने बंद कमरे में ठुकराल के साथ कुछ देर तक बातचीत की। नेता प्रतिपक्ष के साथ मुलाकात के बाद ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चायें ओर तेज हो गयी।आपको बता दें कि फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट कटने के बाद राजकुमार ठुकराल ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे थे। बगावत करने पर ठुकराल को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। चुनाव के बाद से ही राजनैतिक हलकों में ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चायें तैरती रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के दिग्गज भी ठुकराल को अपने पाले में लाने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार प्रयास कर रहे हैं। आज यशपाल आर्य की ठुकराल से मुलाकात को भी इन्हीं प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ठुकराल को अपने खेमे में लाने के लिए पूरी कोशिश में लगी है। हालाकि आज मुलाकात के सम्बंध में पूर्व विधायक ठुकराल से पूछने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल कांग्रेस में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। नेता प्रतिपक्ष के साथ उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान हिमांशु गावा, हरेन्द्र लाडी, संदीप चीमा, अशोक छाबड़ा आदि दर्जनो नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन