-->

search ad

वाहन चोर गैंग का बड़ा खुलासा: सरगना गौरव कश्यप समेत तीन गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर देते थे वारदातों को अंजाम'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सितारगंज पुलिस की बड़ी सफलता, कई और वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद।

वाहन चोर गैंग का बड़ा खुलासा: सरगना गौरव कश्यप समेत तीन गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर देते थे वारदातों को अंजाम'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सितारगंज पुलिस की बड़ी सफलता, कई और वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) उधम सिंह नगर पुलिस के "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना 24 वर्षीय गौरव कश्यप पुत्र मुकेश कश्यप निवासी नहर पार वार्ड नंबर 6 शिव मंदिर के पास सितारगंज समेत तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह बेहद शातिर तरीके से पहले सुनसान स्थानों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था, फिर उनकी पहचान मिटाने के लिए मूल नंबर प्लेट हटाकर कूटरचित (फर्जी) नंबर प्लेट लगा देता था, ताकि पुलिस की नजर से बचते हुए वाहनों को आसानी से ठिकाने लगाया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सिटी रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सिडकुल रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर गिरोह के सरगना गौरव कश्यप, किशन मंडल उर्फ किन्नू और फैजान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने सितारगंज क्षेत्र में हुई कई वाहन चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को नानकमत्ता रोड स्थित गुरुद्वारे के बाहर दर्शन करने आए अजय कुमार की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान यह बड़ी सफलता मिली। इसके अलावा क्षेत्र में दर्ज अन्य वाहन चोरी के मामलों की जांच भी इन्हीं आरोपियों से जोड़कर की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह का सरगना गौरव कश्यप पहले भी सितारगंज और नानकमत्ता थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार उसी ने गिरोह के अन्य सदस्यों को बाइक चोरी करने, लॉक तोड़ने, वाहनों की पहचान बदलने और पुलिस से बचने के तरीके सिखाए थे। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब आरोपियों का रिमांड लेकर उनसे क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करेगी, जिससे कई और वारदातों का खुलासा होने तथा चोरी के अन्य वाहन बरामद होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं गिरोह के तीन अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस कार्रवाई को सितारगंज पुलिस की हाल के दिनों की सबसे बड़ी वाहन चोरी की सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन