-->

search ad

धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर: बिना पंजीकरण नहीं होगी खरीद, 1 अक्टूबर से शुरू होगा खरीफ खरीद सत्र, अभी कराएं रजिस्ट्रेशन।

धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर: बिना पंजीकरण नहीं होगी खरीद, 1 अक्टूबर से शुरू होगा खरीफ खरीद सत्र, अभी कराएं रजिस्ट्रेशन।

हल्द्वानी/ऊधमसिंहनगर:(चरनसिंह सरारी) खरीफ विपणन सत्र 2026-27 में धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कुमाऊँ संभाग के उधमसिंहनगर, नैनीताल और चम्पावत जनपद के किसानों को आगामी धान खरीद सत्र में अपनी उपज बेचने के लिए पहले भारत खरीद मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उत्तराखण्ड सरकार के सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय, हल्द्वानी द्वारा जारी सूचना के अनुसार धान खरीद सत्र 1 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों का समय पर पंजीकरण नहीं होगा, उन्हें धान विक्रय के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे बिना देर किए अपने क्षेत्र के वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय अथवा यूसीएफ, एनसीसीएफ, यूकेपीसीयू, यूकेयूएसएस तथा अधिकृत कमीशन एजेंटों के कार्यालय में पहुंचकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा लें। विभाग का उद्देश्य खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और किसानों के लिए सरल बनाना है, ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीद बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। सम्भागीय विपणन अधिकारी लता मिश्री ने सभी संबंधित विभागों, जिला प्रशासन, कृषि विभाग, सहकारी संस्थाओं और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि गांव-गांव तक इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे। विभाग ने किसानों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर आगामी धान खरीद सत्र का पूरा लाभ उठाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन