-->

search ad

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: सितारगंज में स्मैक तस्कर दबोचा, एप्पल मोबाइल, नकदी, इंजेक्शन और सिरिंज बरामद; गांव से चल रहा था नशे का कारोबार।

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: सितारगंज में स्मैक तस्कर दबोचा, एप्पल मोबाइल, नकदी, इंजेक्शन और सिरिंज बरामद; गांव से चल रहा था नशे का कारोबार।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत सितारगंज पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05.24 ग्राम स्मैक, दो एविल इंजेक्शन, तीन सिरिंज, एक एप्पल मोबाइल फोन तथा स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹3,250 की नकदी बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी इशरार पुत्र निसार (26 वर्ष), निवासी भिटौरा, थाना सितारगंज अपने ही गांव के निवासी जुल्फगार से स्मैक खरीदकर आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को बेचने का अवैध कारोबार करता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है और स्मैक की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव ने अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 365/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल प्रेम सिंह की टीम शामिल रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी तस्कर को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि आम जनता ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।




विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन