-->

search ad

एक संदिग्ध युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एक संदिग्ध युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सितारगंज:(चरन सिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिहनगर मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व अवैध असलाहों के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत व पुलिस अधीक्षक सिटी मनोज कत्याल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओम प्रकाश के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक सितारगंज प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में  बीते रविवार को करीब दोपहर साढ़े तीन बजे चौकी सिडकुल, कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पूर्वी उकरौली वन निगम के सरकारी कांटे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आरोपी 28 वर्षीय अजय सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी ग्राम कैलाशपुरी,कोतवाली सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर को एक 315 बोर अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के खिलाफ थाना सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या- 221/2022 धारा 25 (1-ख) क आयुध अधिनियम के तहत पंजीकृत कर लिया गया। और आरोपी युवक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ आपराधिक इतिहास में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या- 127/2020 धारा 397/411/504/506 आईपीसी व 25 (1-बी) बी आर्म्स एक्ट व कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या- 207/2022 धारा 324/504/427 आईपीसी के तहत पहले भी मुकदमे  दर्ज पाए गए है।पकड़ने वाली पुलिस टीम में सिडकुल चौकी प्रभारी उ०नि० चंदन सिंह बिष्ट,का० कपिल कुमार,का० कमलनाथ गोस्वामी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन