विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रांगण पर किया पौधारोपण।
09 जून, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरन सिंह सरारी) नगर के श्री गुरूनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब के परिसर प्रांगण में महाविद्यालय प्राचार्य, बीएड विभागाध्यक्ष, शिक्षकगणों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में आम, लीची आदि विभिन्न प्रकार के 15 पौधे लगाए गए। प्राचार्य डॉ० सीता मेहता ने इस दौरान विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पौधों का मानव जीवन में बहुत महत्व है। पौधों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पेड़ पौधे अपना अहम योगदान निभाते है। स्वच्छ वातावरण में ही व्यक्ति स्वच्छ रह सकता है। इसलिए बीमारियों से बचाव के लिए भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। इधर महाविद्यालय बीएड विभागाध्यक्ष डॉ० इंदु बाला ने कहा कि केवल मात्र पौधारोपण करने से ही अपने कार्य की इतिश्री नहीं कर लेनी चाहिए। अपितु पौधा लगाने के बाद उसकी समय- समय पर देखभाल करनी भी जरूरी है, ताकि यह पौधा बड़ा होकर वृक्ष बन सके। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थियों को अपने घरों, पंचायती खाली पड़ी भूमि, सड़कों, नदियों के किनारे भी इस मौसम में पौधा रोपण करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ० मनिंदर सिंह गुलाटी, अमृतपाल कौर, डॉ० मनोज कुमार जोशी, डॉ० आर के सिंह, डॉ० सरस्वती भट्ट, गोपाल सिंह, शोभा बोरा, पंकज बोहरा, मनोज कुमार, वर्षा सक्सेना, ज्योति राणा, तेज प्रकाश जोशी, कामिनी राणा, हरविंदर सिंह, रश्मि सारथी, रोशन कुमार, आरती राना, पूनम राणा, दुर्गानाथ गोस्वामी, भूप सिंह उपस्थित रहे।