अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी ने नगर में किया भ्रमण, दुकानदारों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
अंबेडकर नगर- सोमवार देर रात्रि को टांडा बुकर नगरी में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/ थाना प्रभारियों द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक एवं एडीएम द्वारा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चौराहों मार्केट तथा संवेदनशील हुआ भीड़ भाड़ वाली जगहों पर पैदल गस्त करते हुए आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाया गया साथ ही जनमानस से आपसी सोहर दे बनाकर मिलजुल कर रहने की अपील की गई! एवं सड़क किनारे लगने वाले अवैध अतिक्रमण को हटाया गया व आगे से अधिक रवाना करने की हिदायत दी गई! एवं सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया व उनसे यातायात नियमों के संबंध में अपने आसपास परिवारिक जनों को भी जागरूक करने की अपील की गई!
पैदल गस्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा, अलीगंज थाना अध्यक्ष नागेंद्र सरोज सहित पूरी पुलिस फोर्स मौजूद रही ।