पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ तस्कर आलमीन,और शोयब गिरफ्तार
अंबेडकर नगर: रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गौकशी की फिराक में घूम रहे शातिर गौ-तस्करों से इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इलि़तेफातगंज चौराहे के पास के पास मुठभेड़ हुई. जिसमें दो शातिर गौकश आलमीन पुत्र अब्दुल कादिर निवासी चमनगंज कस्बा इलि़तेफातगंज थाना इब्राहिमपुर जिला अंबेडकर नगर और शोयब पुत्र खुर्शीद आलम निवासी कस्बा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या गोली लगने से घायल हुये हैं. जबकि इनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये. बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 5 कुंटल प्रतिबंधित मांस 3,अदद मोटरसाइकिल,3 अदद चाकू,2अदद बांका,2अदद ठेहा,2अदद खोखा कारतूस, एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुई! गिरफ्तारी व बरामदगी धारा में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर अपने मय फोर्स के साथ मौजूद थे