-->

search ad

पौधरोपण कर एसपी ने आमजन को किया जागरूक

पौधरोपण कर एसपी ने आमजन को किया जागरूक


अंबेडकर नगर वृक्षारोपण के अवसर पर रविवार को पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस लाइन समेत समस्त थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही आमजन से अनुरोध किया कि पर्यावरण को शुद्घ रखने के लिए कम से कम एक पौधे अवश्य लगाए। इसके साथ ही उसकी देखभाल भी करने की अपील किया। ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके और जिले को ग्रीन अंबेडकर नगर बनाया जा सकेेें।

  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है क्योंकि ग्लोबल वार्मिगिं तेजी से हो रही है। इसलिए हम लोगों की आने वाली पीढि़यों को बचाने के लिए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन