छह हजार लीटर पानी से भरा टैंकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना
18 जून, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के लिए पीने के पानी की समस्या को देखते हुए श्री गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी ने 6000 लीटर पानी से भरा टैंकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना किया । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने बताया कि पानी के टैंकर को खास पंजाब से बनवाया गया है जिसकी क्षमता छह हजार लीटर पानी स्टोर करने की है । जिससे गाजीपुर बॉर्डर पर पानी की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा । इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, रंजीत सिंह मैनेजर सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, महिंदर सिंह जरनैल सिंह, परगट सिंह, मेंबर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी मौजूद थे ।