शराब बनाने के उपकरण बरामद , दो लोग मौके से फरार
17 जून, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर अवैध शराब बनने के उपकरण बरामद किए । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि नानकमत्ता पुलिस टीम ने बीते बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली की धूमखेड़ा खखरा नाले के किनारे दो लोग अवैध कच्ची शराब बना रहे है । जिसपर पुलिस टीम ने दबिश दी लेकिन ग्राम धूमखेडा थाना नानकमत्ता निवासी प्रीतम सिंह पुत्र जसपाल सिंह और प्रेम सिंह पुत्र ठाकुर सिंह मौके से फरार होने में कामयाब हो गए पुलिस को मौके से 50 लीटर कच्ची शराब खाम शराब बनाने के उपकरण रबड़ की ट्यूब दो ड्रम, दो पतीले, दो मिट्टी के मटके, प्लास्टिक के पाइप बरामद हुए । फिलहाल पुलिस ने फरार शराब तस्करों के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज कर लिया है । और दोनो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घरों में लगातार दबिश दे रही है । दबिश देने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक नवीन बुधानी, काo बोबिंदर कुमार, काo ललित नेगी काo नरेंद्र रौतेला आदि शामिल थे ।