-->

search ad

6.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार

6.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार

 

नानकमत्ता: (ब्यूरो) नानकमत्ता पुलिस ने नशे पर अंकुश लगाने की अपनी मुहिम के तहत एक महिला को अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा । जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीते रविवार को शाम को डेम के पास मच्छी झाला बिसौटा रोड पर चैकिंग के दौरान ग्राम गिद्धौर थाना नानकमत्ता निवासी तोष कौर उर्फ तारो कौर पत्नी गुरनाम सिंह को एक पारदर्शी पन्नी के अंदर रखी अवैध 6.44 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा । पुलिस पूछताछ में महिला तस्कर ने स्मैक पीलीभीत से किसी व्यक्ति से खरीदकर नानकमत्ता लाकर ऊंचे दामों में बेचने की बात बताई । महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है । नानकमत्ता पुलिस नशे के विरुद्ध काफी सख्त नजर आ रही है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन