30 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम और 54 पाउच शराब के साथ दो गिरफ्तार
नानकमत्ता: (ब्यूरो) 30 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम और 54 पाउच शराब के साथ दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत खटीमा और नानकमत्ता पुलिस की सयुक्त टीम ने सोमवार को ग्राम प्रतापपुर से आधा किलोमीटर की दूरी पर बने बस स्टॉप गस्त के दौरान ग्राम जंगल जोगीठेर थाना नानकमत्ता निवासी जीत सिंह पुत्र माला सिंह के पास से एक काले रंग की रबड़ ट्यूब में करीब 30 लीटर कच्ची अवैध शराब खाम के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में तस्कर ने आसपास के क्षेत्रो में शराब लेकर बेचने की बात बताई । वही दूसरी तरफ पुलिस ने एक और शराब तस्कर को एक काले रंग के बैग में रखी अवैध 54 पाउच कच्ची शराब और एक बिना नंबर बाइक के साथ नानकमत्ता बाउली साहिब तिराहे से डेम जाने वाले रास्ते के पास से ग्राम देवीपुर डेमपार थाना नानकमत्ता निवासी अमरीक सिंह पुत्र जंगीर सिंह को गिरफ्तार कर किया है । गिरफ्तार दोनो शराब तस्करो के खिलाफ पुलिस ने नानकमत्ता थाने में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है । तस्करो को पकड़ने वाली सयुक्त टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, एसआई नवीन बुधानी, का० बोबिन्दर कुमार, का० कपिल कुमार, का० विजय कार्की का० शेखर बुदियाल, आदि शामिल थे ।