सितारगंज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों ने किया अखबार वितरकों को सम्मानित।
सितारगंज:(ब्यूरो) श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज सितारगंज में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अध्यक्ष विक्की चौधरी, अहसान अंसारी, कोषाध्यक्ष नवीन भट्ट के नेतृत्व में सितारगंज के अखबार वितरकों का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन समूचे उत्तराखंड में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर रही है और जरूरतमंद दुर्गम व अति दुर्गम स्थानों में रहने वाले लोगों तक दवाइयां सैनिटाइजर मास्क व भोजन की व्यवस्था कर रही है इसी कड़ी में आज सितारगंज में अखबार वितरकों को सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान जब लोग अपने घरों में कैद होकर बैठे थे उस वक्त समाचार वितरक आपके घरों तक देश-दुनिया की खबरों से रूबरू करा रहे थे इस दौरान समाचार वितरकों ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सितारगंज इकाई का आभार किया वही अखबार वितरकों ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जिस तरह हमें पहली बार सम्मानित किया है इसके लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का हम दिल से धन्यवाद करते हैं इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष विक्की चौधरी, महामंत्री अहसान अंसारी, कोषाध्यक्ष नवीन भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चरन सिंह सरारी, वरिष्ठ सचिव बिट्टू अंसारी, मीडिया प्रभारी तनवीर अंसारी, मीडिया प्रभारी सतपाल सिंह सरारी, सचिव गुरनाम सिंह, अश्वनी दीक्षित, राजेश खन्ना, फहीम खान ,अमर सिंह यादव आदि शामिल रहे ।