-->

search ad

पुलिस ने दो शराब तस्करो को अवैध शराब और शराब बनने के उपकरणों के साथ दबोचा

पुलिस ने दो शराब तस्करो को अवैध शराब और शराब बनने के उपकरणों के साथ दबोचा


 नानकमत्ता: (ब्यूरो– सतपाल सिंह) नानकमत्ता पुलिस ने नशे के विरुद्ध चेकिंग अभियान चला कर दो शराब की भट्टी पर शराब बना रहे तो शराब तस्करों को दबोचा । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि रविवार को नानकमत्ता पुलिस ने ग्राम बिरिया भूड से करीब छह सौ मीटर आगे खखरा नदी किनारे मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान नदी किनारे अवैध शराब भट्टी लगा कर शराब बना रहे ग्राम झनकट थाना नानकमत्ता निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र सुच्चा सिंह और ग्राम नगला थाना नानकमत्ता निवासी रमेश सिंह उर्फ मिश्रा पुत्र जसपाल सिंह को पकड़ लिया । जिनके पास से एक प्लास्टिक की जरीकेन रबड़ की ट्यूब जिसमें 30 लीटर अवैध शराब भरी थी । इसके अलावा शराब बनने की उपकरणों में दो ड्रम दो पतीले दो पाईप के साथ एक बाइक नंबर यूए 06 ए 1224 बरामद किया । पुलिस की पूछताछ में दोनो ने बताया वह जंगलो में शराब भट्टी लगा कर शराब तैयार कर नानकमत्ता के अलग अलग क्षेत्रो में शराब की तस्करी ऊंचे दामों में करते है । पुलिस ने दोनों शराब तस्करो के विरुद्ध नानकमत्ता थाने में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है । पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक नवीन बुधानी, कॉन्स्टेबल बोबिंदर कुमार, ललित नेगी, नरेंद्र रौतेला, रविंद्र बर्मन आदि शामिल थे ।

नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जायेगा 

थाना नानकमत्ता के उपनिरक्षक नवीन बुधानी ने कहा की वह और नानकमत्ता पुलिस किसी भी सूरत में शराब तस्करो और कारोबारियों को बक्शेगे नही क्षेत्र में हो रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है क्योंकि आज की पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ रही है जिसके कारण अपराध भी बढ़ रहे हैं ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन