किसानों ने चीनी मिल को पी पी मोड़ पर न देने की मांग की।
सितारगंज:(ब्यूरो) सहकारी चीनी मिल में गन्ना एवं चीनी विकास राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी महाराज के आज निरीक्षण के उपरांत चीनी मिल गन्ना शेयर होल्डर धारक किसानों का शिष्टमंडल ने गन्ना मंत्री से मिलकर चीनी मिल को पीपी मोड से चलाए जाने पर जोरदार आपत्ति दर्ज कराई तथा निवेदन किया कि मिलके अंशधारक किसानों का बोर्ड गठित किया जाए ना कि पीपी मोड़ पर दिया जाए। क्योंकि सितारगंज सहकारी चीनी मिल मल्टी कोऑपरेटिव एक्ट 2002 के तहत सेंट्रल कोऑपरेटिव के तहत आती है। इस पर स्टेट सरकार का कोई नियम नहीं है कि चीनी मिल को राज्य सरकार पीपी मोड़ पर दे इस पर गन्ना मंत्री ने अंशधारक किसानों को देहरादून बुलाकर वार्ता कर हल निकालने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर किसान नेता जगदेव सिंह नष्टप्राय, शिवशंकर यादव सितारगंज,स.त्रिलोचन सिंह पीलीभीत,प्रीतम सिंह बरेली,राजेंद्र सिंह,केदार सिंह, संजय सिंह पीलीभीत,स.सुरेंद्र सिंह केसरपुर आदि किसान उपस्थित थे।