-->

search ad

राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नानकमत्ता साहिब में माथा टेका

राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नानकमत्ता साहिब में माथा टेका


 नानकमत्ता: (ब्यूरो) ऐतिहासिक गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में गन्ना विकास एवं चीनी उधोग राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद करीब साढ़े ग्यारह बजे नानकमत्ता पहुँचे । उनके पहुँचने पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार फूलमालाओं से स्वागत किया । उन्होंने अपने समर्थकों के साथ दरबार साहिब में मत्था टेका । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिह ने उन्हें स्मृति चिन्ह व सरोपा भेट कर सम्मानित किया । राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, और किसान आयोग के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने ज्ञापन सौंपकर किसानों की मांगों को लेकर उस पर जल्द सुलझाने को लेकर मांग की इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिह धामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रुद्रपुर विकास शर्मा, उपाध्यक्ष हरजीत राठी, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष इकबाल सिंह , प्रधान सेवा सिह, मैनेजर रंजीत सिंह, धन्ना सिह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन