व्यापार मंडल सितारगंज ने राज्य सरकार की गाइडलाइन का किया विरोध,दिया अर्धनग्न हो धरना।
सितारगंज:(ब्यूरो)प्रान्तीय उधोग व्यापार मंडल सितारगंज के द्वारा मेन चौराहे पर सांकेतिक धरना एवं अर्धनग्न अवस्था में राज्य सरकार का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। अभी 2 दिन पूर्व ही सितारगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में थाली एवं ताली बजाकर राज्य सरकार को कुंभकरणी नीद से जगाने का प्रयास किया गया था। वही आज शहर के मुख्य चौक पर प्रान्तीय उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में पुनः राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ सांकेतिक धरना एवं अर्धनग्न अवस्था में पूरे व्यापार मंडल ने राज्य सरकार का विरोध करते हुए पुतला भी दहन किया।प्रान्तीय उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना था कि अगर राज्य सरकार अपनी गलत नीतियों से बाज नहीं आएगी और सरकारी गाइडलाइन में कुछ बदलाव नहीं करेगी तो व्यापार मंडल किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि व्यापारी हितों के लिए सितारगंज व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर व्यापारी हितो को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी नहीं होती तो 9 जून से व्यापार मंडल द्वारा पूरा बाजार खुलवाने की भी चेतावनी दी गयी है।इधर नगरपालिका सितारगंज के चेयरमैन हरीश दुबे ने भी अपने समर्थकों के साथ धरने पर पहुँच व्यापारियों को अपना समर्थन दिया है। वही सांकेतिक धरने में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री मनीष किनरा,कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल, युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रिहान अंसारी , वरिष्ठ समाजसेवी राम नगीना प्रसाद , संगठन मंत्री सोनू माटा , मीडिया प्रभारी शिवम साहू , उपाध्यक्ष असलम चौधरी , ताबीर मलिक , अमित जिंदल , यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संदीप बाबा,शाहिद अंसारी, दीपक जोशी , कमल ठाकुर आदि सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।