-->

search ad

पति से अनबन के बाद महिला ने फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या

पति से अनबन के बाद महिला ने फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या


 नैनीताल: (सतपाल सरारी) गृह क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र निवासी प्रेम कुमार मल्लीताल स्थित कृष्णा ज्वैलर्स में काम करते हैं। सोमवार दोपहर उनका पत्नी बबली आर्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बीचबचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हो गया था। रात को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। सुबह प्रेम कुमार के बड़े भाई की पत्नी उठकर बाथरूम गई तो वहां बबली को छत से रस्सी के सहारे लटका पाया। महिला के चीखने चिल्लाने के बाद अन्य परिवारजन मौके पर पहुंचे और बबली को नीचे उतारा। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सूचना के बाद कोतवाली एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा, एसआई हरीश सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचें। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन