-->

search ad

पूर्व फौजी की विधवा पत्नी ने पुलिस कर्मी पर लगाये गंभीर आरोप,सीओ ने किया तलब

पूर्व फौजी की विधवा पत्नी ने पुलिस कर्मी पर लगाये गंभीर आरोप,सीओ ने किया तलब

 


रूद्रपुर: (सतपाल सरारी) फौजी मटकोटा में रहने वाली पूर्व फौजी की विधवा पत्नी ने गदरपुर थाने में तैनात एक हैड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी है। महिला की शिकायत के बाद सीओ अमित कुमार ने हैड कांस्टेबल को तलब किया है। एसएसपी को दिये गये पत्र में फौजी मटटकोटा निवासी अनुसूचित जाति की एक विधवा ने कहा कि उसके पति सेना में थे, हार्ट अटैक से उनका निधन हो चुका है। महिला का कहना है कि उसके पड़ोस में ही एक पुलिस कर्मी रहता है जो वर्तमान में गदरपुर थाने में तैनात है। आरोप है कि उक्त हैड कांस्टेबल पिछले करीब दो वर्षों से विधवा को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि उक्त पुलिस कर्मी आये दिन उसके साथ और उसके बच्चों के साथ गाली गलौच और अभद्रता करता है विरोध करने पर उठवाने की धमकी देता है। महिला का कहना है कि उक्त पुलिस कर्मी उसका नाजायज फायदा उठाना चाहता है। कई बार उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास कर चुका है। महिला का कहना है कि 3 दिसम्बर को उक्त पुलिस कर्मी ने एक व्यक्ति को उसके घर भेज दिया शोर मचाने पर वह व्यक्ति चला गया। महिला का कहना है कि उक्त पुलिस कर्मी से उसे और उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। महिला ने पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने और उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगायी है। एसएसपी कार्यालय में दिये गये प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए मामले में सीओ अमित कुमार ने सम्बंधित पुलिस कर्मी को अपने कार्यालय में तलब किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन