प्रधान संगठन ने एसएसपी,एसपी सीटी,सीओ एसओजी व नानकमत्ता पुलिस को किया सम्मानित
नानकमत्ता:(सतपाल सरारी) थाना नानकमत्ता में ग्राम प्रधान संगठन सितारगंज ने पूर्व में ग्राम प्रधान ध्यानपुर समर सिंह पर उनकी उपप्रधान लविंदर कौर ने झूठा हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर ग्राम प्रधान समर सिंह को क्लीन चिट देते हुए दोषी उपप्रधान समेत चार लोगों को जेल भेज दिया था। जिसको लेकर भास्कर सम्मल प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संपूर्ण ग्राम प्रधान संगठन नानकमत्ता एवं सितारगंज क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने थाना परिसर नानकमत्ता में पहुँचकर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, सीओ खटीमा मनोज ठाकुर, थाना अध्यक्ष केसी आर्य, एसओजी इंचार्ज कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक मंजू पवार, उप निरीक्षक जावेद मलिक, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, गोविंद समेत समस्त एसओजी एवं थाना पुलिस को सम्मानित किया गया।तथा प्रधान संगठन ने 5500 सौ रुपये की धनराशि एसओजी टीम को तथा 5500 सौ रुपए की धनराशि थाना पुलिस नानकमत्ता को पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई।उपरोक्त कार्यक्रम में प्रधान संगठन उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह मोमी, भूपेंद्र सिंह, समर सिंह, वीर सिंह, अर्जुन सिंह राणा, जगबीर सिंह, गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह, हरनाम सिंह, बूटा सिंह आदि प्रधान गण उपस्थित थे।